Posts

Showing posts from May, 2020

लोक डाउन 3/17 मई 2020

17 मई 2020  • सुप्रभात।  •  आज लोग डाउन थ्री का अंतिम दिन है कल से अनेक क्षेत्रों को छूट मिलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में सरकार के लक्षण लॉक डाउन को बढ़ाने के समर्थन में दिखाई दे रहे हैं इसे 31 मई तक करने का विचार बन रहा है लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है। योगी जी को केंद्र की गाइडलाइंस का इंतजार है।  • आज से उत्तर प्रदेश में बिना मास्क के बाहर निकलने पर सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर और दुपहिया वाहन पर दो व्यक्ति के बैठने पर 100 से ₹1000 का जुर्माना लगाया जाएगा।  •  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीसरी किस्त की घोषणा कर दी है रक्षा क्षेत्र में नए युग के सूत्रपात के लिए मैन्युफैक्चरिंग के लिए एफडीआई की सीमा 49 से 74 फीसदी कर दी गई है 50000 करोड़ का निवेश कोयला सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए होगा।  •  आज कोरोना मीटर को देखें तो विश्व में अब तक संक्रमितों की संख्या 4721890 हो गई है 313263 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 1812189 लोग ठीक हो गए हैं।  अमेरिका में अब तक संक्रमितों की संख्या 1507773 हो चुकी है, 90113 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 339232 लोग स्वस्थ हो गए हैं। भारत में अब त

लोक डाउन 3/16 मई 2020

16 मई 2020  • सुप्रभात।  •  आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान को बेड़ियों से मुक्त कर दिया। उन्होंने कह दिया कि किसान अब किसी भी राज्य में अपनी फसल बेच सकते हैं। 10,000 करोड़ सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के विकास के लिए, 13000 करोड़ पशुधन को स्वस्थ रखने के लिए तथा 15 हजार करोड़ डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए देने का ऐलान कर दिया 20000 करोड़ मछली पालन के लिए, 4000 करोड़ जड़ी-बूटियों की खेती करने के लिए दिया जाएगा।  •  कल रात भी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में अनेक मजदूरों की मृत्यु हो गई अभी प्रवासी मजदूरों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।  •  आज संक्रमितों की संख्या में भारत चीन से आगे निकल गया है।  आज दोपहर 12:00 बजे तक कोरोना मीटर देखें तो ज्ञात होगा 4628549 संक्रमित लोग पूरे विश्व में पाए जा चुके हैं 308645 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 1758041 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  अमेरिका में 1457593 लोग अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं, 86912 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 318027 लोग स्वस्थ हो गए हैं।  भारत में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 85947 पहुँच गई है, 2753

लोक डाउन 3/15 मई 2020

15 मई 2020  • सुप्रभात।  •  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दूसरे दिन 3.1 6 लाख करोड रुपए की कुल 9 योजनाओं का ऐलान किया और कहा किसान मजदूर सब के संकट दूर हो जाएंगे। लेकिन मुझे भी इस हिंदुस्तान में साँस लेते हुए 60 वर्ष हो गए, देश जब से आजाद हुआ है तब से अधिकांश योजना किसानों मजदूरों के लिए ही बनाई जाती रही हैं लेकिन आज तक वह जहाँ थे आज भी वहीं हैं।मजदूर सड़कों पर भटकता है कभी रोजी-रोटी की तलाश में कभी अपने घर जाने की लालसा में अगर दृश्य देख लें  तो पत्थर दिल इंसानों के दिल  हूक भर कर रोने लगें। आखिर कब ऐसी योजनाएं बनेंगी जो जमीन पर भी साकार हो जाएं । संजय निरुपम ने भी अपने ट्वीट में लिखा है - एक माँ अपने बच्चे को सूटकेस लिटाकर कर उसे खींचते हुए आगे जा रही है, हम किसी भी राज्य के हों, किसी भी पार्टी के सत्ता में हों। सत्ता में हों या विपक्ष में। यदि देश के गरीबों की यह दुर्दशा देखकर हमारा कलेजा नहीं फटता तो हम मनुष्य कहलाने के लायक नहीं हैं। रोज घोषणाएं होती हैं पर प्रवासी मजदूरों का संघर्ष 50 दिनों से अनवरत जारी है।  आज कोरोना मीटर के हिसाब से दोपहर 12:00 बजे तक पूरे विश्व में 452685

लोक डाउन 3/14 मई 2020

14 मई 20202  • सुप्रभात।  •  प्रधानमंत्री के भाई भरकम आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद उसकी पहली किस्त 6 लाख करोड़ की है जिसकी वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 15 घोषणाओं में की है।  •  लॉक डाउन की पावंदियों में अब धीरे-धीरे और छूट दी जा रही है। कई देशों कई उद्योग धंधों के साथ ही दफ्तर और दुकानें भी खुलने लगी हैं आने वाले दिनों में होटल भी खुले जा रहे हैं। पर्यटन मंत्रालय के सुझावों के अनुसार होटल में कमरा लेने वालों के लिए अब आरोग्य सेतु एप का होना बहुत जरूरी होगा। होटल के कर्मचारियों के पास भी ऐप होनी चाहिए। रोजाना मेहमान व स्टाफ की थर्मल मीटर से बुखार की जांच होगी शारीरिक दूरी के लिए फर्श पर निशान बनाने होंगे।  •  पूरे विश्व के कोरोना मीटर के अनुसार अभी दोपहर 12 बजे तक 4342355 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, 292893 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 1602443 लोग स्वस्थ हो गए हैं। अमेरिका में अब तक 1408636 संक्रमितों की संख्या हो गयी है, 83425 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 296746 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। भारत में अब तक कुल 74781 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं

लोक डाउन 3/ 13 मई 2020

13 मई 2020  • सुप्रभात।  •  कल कल रात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी  राष्ट्र के नाम संदेश में भारत की जनता कहीं इस काल में तनावग्रस्त और अवसाद ग्रस्त ना हो जाए इसलिए भारत वासियों के आत्मबल के लिए लगभग 40 मिनट बोले। व्यवसाय का रुका हुआ पहिया पुनः दौड़ने लगे इसलिए 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की। इशारों इशारों में यह भी बता दिया कि भारत को सोने की चिड़िया बनाना है तो स्वदेशी चीजों की खरीद तथा उनका प्रयोग आरंभ कर दें। हमारी आत्मनिर्भरता के पांच स्तंभ होंगे। 1- अर्थव्यवस्था जो उत्तर उत्तर नहीं क्वांटम उछाल लाए 2- आधारभूत ढांचा जो आधुनिक भारत की पहचान बने  3- हमारी व्यवस्था  4- जनसांख्यिकी  5- मांग  •  आज दोपहर 12:00 बजे तक का कोरोना मीटर देखें तो पूरे विश्व में 4342355 लोग कुल संक्रमित पाए जा चुके हैं, 292893 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 1602443 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अमेरिका में 1408636 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, अब तक 83425 लोगों की मौत हो गई है तथा 296746 लोग ठीक हो गए हैं। भारत में अब तक 74281 संक्रमित पाए जा चुके हैं, 2415 लोगों की मृत्यु हो गई है तथा दो 24386

लोक डाउन 3/ 12 मई 2020

12 मई 2020  • सुप्रभात  •  लोक डाउन लगभग 50 फीसदी हट गया है, कुछ फीसदी भी 17 मई के बाद आ जाएगा। कुछ प्रतिबंध हटा लिए गए हैं कुछ प्रतिबंध 17 मई के बाद हट जाएंगे।जहाँ बहुत खराब स्थिति है उन क्षेत्रों या राज्यों को छोड़कर शेष में  स्थिति सामान्य सी हो जाएगी। बंगाल ने कहा है कि लोक डाउन अभी बढ़ाया जाए, पंजाब, तेलंगाना और महाराष्ट्र भी यही ही सख्ती चाहते हैं। तमिलनाडु अभी रेल व हवाई सेवाएं शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं। राजस्थान ने भी रेड जोन में पूरी पाबंदी का सुझाव दिया है कुल मिलाकर धीरे-धीरे ही सही संपूर्ण देश में लॉक डाउन खुल जाएगा।  •  आज दोपहर 12:00 बजे तक पूरे विश्व में 4255942 कुल संक्रमित केस हो चुके हैं, 287332 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 1527496 लोग ठीक हो गए हैं। अमेरिका में 1385834 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, 81795 लोग अब तक मर चुके हैं तथा 262225 लोग ठीक हो गए हैं। भारत में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 70756 तक पहुँच गया है, 2206 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 22455 लोग ठीक हो गए हैं।  महाराष्ट्र अभी भी सर्वाधिक चिंता का विषय बना हुआ है। 23401 संक्रमित केस अब तक हो चुके हैं तथा

लोक डाउन 3/ 11 मई 2020

11 मई 2020  • सुप्रभात  •  देश की रुकी हुई गाड़ी पुनः पटरी पर दौड़ने को आतुर है। 48 दिनों भारत चुनिंदा रूट पर कल यानि 12 मई से यात्री ट्रेने चलने लगेगी। 15 जोड़ी ट्रेनें राजधानी एक्सप्रेस होंगी। 500 किलोमीटर के दायरे में चलने वाली शताब्दी, तेजस, जनशताब्दी और वंदे भारत की शुरुआत अगले चरण में होगी।  •  आज प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रीयों के साथ जो मीटिंग कर रहे हैं उसमें तय करेंगे कि अगले हफ्ते में किस प्रकार और कितनी छूट मिले। वैसे कंटेनमेंट एरिया के अलावा सभी जगहों पर छूट देने की तैयारी है। राज्यों के भीतर बसें चलाने चलाने का भी संकेत है। सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने पर कुछ उद्योग धंधों को भी शुरू करने का विचार है।  आज दोपहर 12:00 बजे तक कोरोना मीटर ध्यान से देखें तो पूरे विश्व में अब तक 4180922 कुल मामले सामने आ चुके हैं। 283868 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 1493401 मामले ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में 1367638 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 80787 लोग मर चुके हैं तथा 256336 लोग ठीक हो गए हैं। भारत में 67152 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। 2206 लोग मर चुके हैं और 20917 लोग स्वस्थ हो गए हैं। महाराष्ट्र

लोक डाउन-3/ 10 मई 2020

10 मई 2020  • सुप्रभात।  • आज सुबह से ही मौसम बहुत सुहावना हो रहा है। बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। शायद कहीं बारिश हो रही है। आज दोपहर 12:30 बजे तक का कोरोना मीटर इस प्रकार है-  पूरे विश्व में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4101973 हो चुकी है, 280451 लोगों की मृत्यु हो गई है तथा 1441866 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अमेरिका में 1347309 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं, 80037 लोग मर चुके हैं तथा 238078 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अब तक 62939 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, 2109 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 19357 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। महाराष्ट्र की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है यहाँ 20228 कुल संक्रमितों का आंकड़ा हो चुका है, 779 लोगों की मौत हो चुकी है और 3800 लोग ठीक हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक 3373 संक्रमित लोग पाए जा चुके हैं, 74 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 1499 लोग ठीक हो चुके हैं। आगरा में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 745 पहुँच गई है। कल अलीगढ़ में एक महिला की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई लेकिन इसके साथ ही 2 केस और बढ़ गए।  • व्हाट्सएप विश्वविद्यालय और

लोक डाउन-3/ 9 मई 2020

9 मई 2020  • सुप्रभात।  •  कल एक दुखद हादसा श्रमिकों के साथ हो गया। यूँ तो हर राज्य से श्रमिकों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन शायद कुछ श्रमिकों को इस बात की जानकारी नहीं थी इसलिए वह अपने गांव को पहुँचने की जल्दी में पैदल ही निकल लिए। इसके लिए उन्होंने रेलवे ट्रैक के सहारे चलना ही सबसे उपयुक्त समझा। शाम ढली, शरीर की थकान ने उन्हें वहीं सोने पर मजबूर कर दिया। 16 मजदूर रेलवे ट्रैक पर ही सो गए। उन्होंने यह तो पता था कि लोक डाउन में रेलगाड़ियों का संचालन बंद है, लेकिन यह नहीं मालूम था कि माल गाड़ियां चलना बंद नहीं हुआ है। थकान भरी नींद इतनी गहरी थी कि रेलवे ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी का शोर और उसका हॉर्न भी वह नहीं सुन सके और एक पल भर में ही 16 मजदूरों के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास हुआ। सभी मजदूर जालना शहर की एक की फैक्ट्री में काम करते थे। करीब 36 किलोमीटर पैदल चलने के बाद औरंगाबाद जिले में बदनापुर एवं करमाड स्टेशन के बीच का यह हादसा हुआ। सभी मजदूर शहडोल उमरिया जिले के थे।  •  इसे कहते हैं राजस्थान की मिट्टी का स्वाभिमान। आज के दौर में जब बेशर्मी और ब

लोक डाउन-3/ 8 मई 2020

8 मई 2020  • सुप्रभात।  •  एक तरफ कोरोना लोगों को मौत के मुँह में ले जा रहा है, तो दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक उत्तर कोरिया की प्लास्टिक फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। लगभग 1000 लोग अस्पताल में गंभीर हालत में  भर्ती हैं। गैस रिसाव इतना जहरीला था की राह चलते लोग बेहोश होकर गिर रहे थे। वातावरण में पेड़ पौधों के पत्ते तक मुरझा के नीचे लटक गए। इस रिसाव को देखकर 36 वर्ष पूर्व हुए भोपाल गैस कांड की त्रासदी लोगों को याद आ गई। कल पांच छह गांवों को खाली करके दूसरे स्थान पर जाने की सरकार ने चेतावनी दे दी। अब स्थिति नियंत्रण में है।  •  आज अगर विश्व स्तरीय कोरोना मानचित्र देखें तो विश्व में अब तक 3917532 कुल संक्रमित मामले हैं, 270720 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 1344120 लोग ठीक हो गए हैं। अमेरिका में कुल पॉजिटिव केस 1292630 हैं, 76928 लोग मर चुके हैं तथा 998445 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।  भारत में कुल 56342 संक्रमित संख्या हो चुकी है, 1886 लोग मर चुके हैं तथा 16539 लोग इलाज से ठीक हो गए हैं। महाराष्ट्र में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 17974 ह

लोक डाउन 3/ 7 मई 2020

💐7 मई 2020  • सुप्रभात।  •  अब तो शराब भी ठेकों से चलकर लोगों के घरों तक और घरों से चलकर लोगों के कंठ तक पहुँच गई है। बाजार भी खुलने लगे हैं इसलिए चेहरों पर भी रौनक लौटने लगी है।  •  आज बुद्ध पूर्णिमा है। कल रात से ही टीवी पर सूचना आ रही थी कि कल 9:00 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्र के नाम संदेश देंगे, तब से ही उत्कंठा थी पता नहीं मोदी जी सुबह क्या नया फरमान जारी कर दें। लेकिन आज सुबह 9:00 बजे उनका पूरा संदेश बहुत ही गंभीर, बुद्ध के आसपास ही घूमता रहा। उन्होंने बुद्ध के संदेशों के माध्यम से बातों ही बातों में अपनी बात भी कह दी कि हमें कोरोना से लड़ने वाले योद्धाओं का ध्यान भी रखना है और उनका सम्मान भी करना है।  •  आज विश्व कोरोना का मानचित्र देखें तो ज्ञात होगा कि दोपहर 12:00 बजे तक पूरे विश्व में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 3822951 हो गई है, 265084 लोगों की मौत हो गई है तथा 1302995 लोग ठीक हो गए हैं। अमेरिका में 1263183 कुल संक्रमित केस हो चुके हैं, 74807 लोगों की मृत्यु हो गई है तथा 213084 ठीक हो गए हैं। भारत में कुल मामले 52252 हो चुके हैं, 1783 मौतें हो चुकी हैं

लोक डाउन-3/ 6 मई 2020

6 मई 2020  • सुप्रभात।  •  आज एक ऐसी सूचना आयी कि पढ़कर बहुत आश्चर्य हुआ। उत्तराखंड के नैनीताल में तो लोग शराब के लिए ओलावृष्टि में भी लंबी लंबी कतार में खड़े दिखे। नैनीताल के माल रोड का यह दृश्य बहुत अद्भुत था।  •  कल महाराष्ट्र और राजस्थान में तो शराब की बिक्री पर फिर प्रतिबंध लगा दिया गया। बताया जाता है कि अनावश्यक अव्यवस्था फैल रही थी। सोशल डिस्टेंस न होने के कारण और रोग के बढ़ने का खतरा हो जाने के कारण ऐसा किया गया।  •  कल सिकंदराराऊ के बाजार पूरे दिन खुलने से भी बहुत अफरा-तफरी मची रही। भीड़ अधिक होने के कारण सामाजिक दूरी का ख्याल रखना बड़ा मुश्किल हो रहा था। इसलिए कल प्रशासन ने व्यापारी नेताओं को सख्ती से हिदायत देकर छोड़ दिया।  •  अगर विश्व के कोरोना मानचित्र पर नजर डालें तो ज्ञात होगा कि  आज दोपहर 12:00 बजे तक 3727864 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, 258340 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, तथा 1242393 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। भारत में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 49501 हो गई है, 1697 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 14291 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। महाराष्ट्र में तो संक्र

लोक डाउन-3/ 5 मई 2020

5 मई 2020  •  सुप्रभात  • " शराब में सब किया खराब" लॉक डाउन 3 के पहले दिन सोशल डिस्टेंस की ऐसी धज्जियां उड़ी है कि वर्णन करना मुश्किल है। पुलिस ने भी बहुत सख्ती नहीं दिखाई। कल ही कल मैं अलीगढ़ में 18 करोड रुपए की और हाथरस में 91 लाख की शराब की बिक्री हो गई। अधिकतर दुकानों का स्टॉक खत्म हो गया। यह तो हालत तब है जब उत्तर प्रदेश की 25000 शराब की दुकानों में अट्ठारह सौ दुकानें बंद रही। पंजाब, हरियाणा, झारखंड, जम्मू कश्मीर, और केरल में शराब की समस्त दुकानें बंद रही। अव्यवस्था फैलने के कारण कई राज्यों में दोपहर में भी दुकानें बंद करवानी पड़ी।  •  आज सुबह 11:30 बजे का विश्व में कोरोना प्रदर्शन अगर देखें तो मालूम होगा कि विश्व में 3646211 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, 252407 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 1200170 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। भारत में अब तक कुल संक्रमित लोगो की संख्या 40474 हो गई है 1571 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 12849 दोस्त स्वस्थ हो गए हैं। महाराष्ट्र में संख्या तेजी से बढ़ रही है और 14541 तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में अब तक 2766 लोग संक्रमित पाए गए हैं, 50 लोगों की म

लोक डाउन-3/ 4 मई 2020

4 मई 2020  • सुप्रभात।  •  आज से लोक डाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया। इसमें धर्मस्थल पहले की तरह बंद रहेंगे, स्कूल कॉलेज भी बंद रहेंगे। रेड जोन को छोड़ कर कुछ पावंदियो के साथ औद्योगिक व्यावसायिक, गतिविधियां आज से शुरू हो जाएंगी। शराब की दुकानें खुलने की छूट हो गई है।अनेक प्रान्तों में शराब की दुकानों पर बहुत लंबी लंबी लाइनें लगी हुई टीवी पर दिखाई जा रही है जा रही हैं। अनुमान लगाया जा सकता है कि शराब के बिना लोग कितने परेशान थे।  •  आज सुबह 11:00 का विश्व कोरोना मीटर देखें तो पता चलेगा कि पूरे विश्व में  कोरोना पॉजिटिव के कुल केस 3566330 हो गए हैं, 248286 लोगों की मृत्यु हो गई है तथा 1154072 लोग ठीक हो गए हैं। भारत में 42670 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं, 1395 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 11755 लोग ठीक हो गए हैं। भारत में महाराष्ट्र की सर्वाधिक संख्या 12974 हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमित केस 2695 हो चुके हैं, 43 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 754 लोग स्वस्थ हो गए हैं। आगरा में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 596 हो चुकी है।  •  कल रात को हाथरस शहर को छोड़कर उसमें आने वाली सभी तह