Posts

नववर्ष की आशा का गीत

गुनगुनाकर कह रहीं हमसे हवाएं आओ मेरे साथ सपनों को सजायें वर्ष भर जो शूल से चुभते रहे हैं आओ उनको फूल का उपहार दे दें, जिस कली ने ज़िन्दगी को खुशबुएँ दीं हम सुगंधि का उसे आभार द...

खूबसूरत ग़ज़ल

जब जब लगा हमें कि खुशी अब सँवर गयी हमसे छुड़ा के हाथ न जाने किधर गयी। तुम मिल गए हो तब से हमे लग रहा है यूँ बिखरी थी जितनी ज़िन्दगी उतनी निखर गयी। गुल की हरेक पंखुरी को नोच कर कहा त...

गीत

यादों को मैं रख लेता हूँ....... फूलों को तुम लेते जाओ, काँटों को मैं रख लेता हूँ। मेरी मुस्कानें तुम रख लो अश्कों को मैं रख लेता हूँ। कितना अच्छा लगता था तब जब मौसम था साथ हमारे, मेह...

ग़ज़ल

ग़मो को आईना दिखला रहा हूँ। मुसलसल चोट दिल पे खा रहा हूँ। ज़मीं और आसमाँ मिलते नहीं हैं मैं इससे कब भला घबरा रहा हूँ? गया जो वक्त वो वापस न होगा मैं उल्टे पाँव वापस आ रहा हूँ। वो ज...

ग़ज़ल

Image
सोचिये गर दो दिलों में राब्ता हो जायेगा। हिचकियों का खूबसूरत सिलसिला हो जायेगा। दिल मेरा बच्चा है अपने पास ही रखिये इसे लग गयी इसको हवा तो बेवफा हो जायेगा। जिस्म था बेजान ...

दिल में मत आग लगा...

दिल में मत आग लगा-दिल में मत आग लगा। मेरा दामन सफेद है न इसमें दाग लगा । बस्ती बस्ती मैं घूमा हूँ , अपनी मस्ती में झूमा हूँ जाने कितने तूफां आये पर इस लौ को बुझा न पाये सो रहे हैं मेरे अरमान इन्हें अब न जगा......... जिसको हमने प्यार किया है उस पर सब कुछ वार दिया है जो भी कपट में चूर रहे हैं उनसे सदा हम दूर रहे हैं इस ज़मी पर न उम्मीदों के कोई बाग लगा...... जाने कितनी कलियाँ देखीं इश्क की यारो गलियाँ देखीं फूल से कोमल तन देखे हैं , भोले भाले मन देखे हैं मैं हूँ चंदन तू इसपे चाहे जितने नाग लगा.......

देखना कल के अखबार का राशिफल...

देखना कल के अखबार का राशिफल योग मेरा तेरे साथ मिल जायेगा । बात हो , साथ हो और फिर रात हो , में खुद-ब-खुद हाथ मिल जायेगा। मुझको पहचान के अपनी मुस्कान से गर जलाओ दिये होगी दीपावली। फिर ये पुरवाइयाँ लेंगीं अँगड़ाइयां चट चटक जायेगी बाग की हर कली। धड़कनों की दुल्हन बन के शरमाओ तो- दिल ये लेकर के बारात मिल जायेगा। देखना........ फूल बालों में जब से लगाया प्रिये हम परागों का व्यापार करने लगे। आस्था मन्दिरों में तुम्हारी जगी पत्थरों से भी हम प्यार करने लगे । डाल दो तुम इधर एक शहरी नज़र- नेह का तुमको देहात मिल जायेगा। देखना.......... चटके दरपन में झाँकोगी टूटोगी तुम मेरी आँखे भला काम कब आयेंगीं ? रात से दिन लिपटता है जिस बिन्दु पर मेरे जीवन में वो शाम कब आयेंगीं ? तेज़ बारिश में तुम भीग कर देख लो- मेरे आँसू का अनुपात मिल जायेगा। देखना......