Posts

2 शेर - हदें पहचानता हूं

Image

गीतांश - कब तलक

Image

लोक डाउन-04

लोक डाउन-04 18 मई 2017 लोक डाउन-03 के बाद सरकार ने आज लोक डाउन-04 की घोषणा कर दी। कारण यही है कि स्थिति को नियंत्रण में भी रखना है और जीवन का पहिया भी चलाना है। लेकिन इस लॉक डाउन 4 में केंद्र सरकार ने सारी जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर डाल दी और उन्हें निर्देश दे दिया कि वह अपने हिसाब से कोरोना पर नियंत्रण करें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी दिशा-निर्देश के अनुसार अब 3 ज़ोन के स्थान पर 5 ज़ोन बनाए जाएंगे जिला प्रशासन कंटेनमेंट तथा बफर जोन भी चिन्हित कर कोरोना को फैलने से रोकने का उपाय करें। इस लॉक डाउन में सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक, ट्रेन, स्कूल, कॉलेज, होटल, रेस्टोरेंट अभी बंद रहेंगे। राज्यों की परस्पर सहमति से ही अंतरराज्यीय बसें शुरू की जा सकती हैं। सभी धार्मिक कार्यक्रम प्रार्थना, सामाजिक, राजनीतिक, कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। आज विश्व में 4804846 अमेरिका में 1527664 भारत में स्थान 96169 संक्रमितों की संख्या हो गई है। 19 मई 2020 आज अनेक राज्यों ने बहुत सारी छूटों के साथ लॉक डाउन 04 को लागू कर दिया। दिल्ली और उत्तर प्रदेश सीमा को भी खोल दिया गया उत्तर प्रदेश के अन...

लोक डाउन 3/17 मई 2020

17 मई 2020  • सुप्रभात।  •  आज लोग डाउन थ्री का अंतिम दिन है कल से अनेक क्षेत्रों को छूट मिलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में सरकार के लक्षण लॉक डाउन को बढ़ाने के समर्थन में दिखाई दे रहे हैं इसे 31 मई तक करने का विचार बन रहा है लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है। योगी जी को केंद्र की गाइडलाइंस का इंतजार है।  • आज से उत्तर प्रदेश में बिना मास्क के बाहर निकलने पर सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर और दुपहिया वाहन पर दो व्यक्ति के बैठने पर 100 से ₹1000 का जुर्माना लगाया जाएगा।  •  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीसरी किस्त की घोषणा कर दी है रक्षा क्षेत्र में नए युग के सूत्रपात के लिए मैन्युफैक्चरिंग के लिए एफडीआई की सीमा 49 से 74 फीसदी कर दी गई है 50000 करोड़ का निवेश कोयला सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए होगा।  •  आज कोरोना मीटर को देखें तो विश्व में अब तक संक्रमितों की संख्या 4721890 हो गई है 313263 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 1812189 लोग ठीक हो गए हैं।  अमेरिका में अब तक संक्रमितों की संख्या 1507773 हो चुकी है, 90113 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथ...

लोक डाउन 3/16 मई 2020

16 मई 2020  • सुप्रभात।  •  आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान को बेड़ियों से मुक्त कर दिया। उन्होंने कह दिया कि किसान अब किसी भी राज्य में अपनी फसल बेच सकते हैं। 10,000 करोड़ सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के विकास के लिए, 13000 करोड़ पशुधन को स्वस्थ रखने के लिए तथा 15 हजार करोड़ डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए देने का ऐलान कर दिया 20000 करोड़ मछली पालन के लिए, 4000 करोड़ जड़ी-बूटियों की खेती करने के लिए दिया जाएगा।  •  कल रात भी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में अनेक मजदूरों की मृत्यु हो गई अभी प्रवासी मजदूरों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।  •  आज संक्रमितों की संख्या में भारत चीन से आगे निकल गया है।  आज दोपहर 12:00 बजे तक कोरोना मीटर देखें तो ज्ञात होगा 4628549 संक्रमित लोग पूरे विश्व में पाए जा चुके हैं 308645 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 1758041 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  अमेरिका में 1457593 लोग अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं, 86912 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 318027 लोग स्वस्थ हो गए हैं।  भारत में अब तक...

लोक डाउन 3/15 मई 2020

15 मई 2020  • सुप्रभात।  •  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दूसरे दिन 3.1 6 लाख करोड रुपए की कुल 9 योजनाओं का ऐलान किया और कहा किसान मजदूर सब के संकट दूर हो जाएंगे। लेकिन मुझे भी इस हिंदुस्तान में साँस लेते हुए 60 वर्ष हो गए, देश जब से आजाद हुआ है तब से अधिकांश योजना किसानों मजदूरों के लिए ही बनाई जाती रही हैं लेकिन आज तक वह जहाँ थे आज भी वहीं हैं।मजदूर सड़कों पर भटकता है कभी रोजी-रोटी की तलाश में कभी अपने घर जाने की लालसा में अगर दृश्य देख लें  तो पत्थर दिल इंसानों के दिल  हूक भर कर रोने लगें। आखिर कब ऐसी योजनाएं बनेंगी जो जमीन पर भी साकार हो जाएं । संजय निरुपम ने भी अपने ट्वीट में लिखा है - एक माँ अपने बच्चे को सूटकेस लिटाकर कर उसे खींचते हुए आगे जा रही है, हम किसी भी राज्य के हों, किसी भी पार्टी के सत्ता में हों। सत्ता में हों या विपक्ष में। यदि देश के गरीबों की यह दुर्दशा देखकर हमारा कलेजा नहीं फटता तो हम मनुष्य कहलाने के लायक नहीं हैं। रोज घोषणाएं होती हैं पर प्रवासी मजदूरों का संघर्ष 50 दिनों से अनवरत जारी है।  आज कोरोना मीटर के हिसाब से दोपहर 12:00 बजे ...

लोक डाउन 3/14 मई 2020

14 मई 20202  • सुप्रभात।  •  प्रधानमंत्री के भाई भरकम आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद उसकी पहली किस्त 6 लाख करोड़ की है जिसकी वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 15 घोषणाओं में की है।  •  लॉक डाउन की पावंदियों में अब धीरे-धीरे और छूट दी जा रही है। कई देशों कई उद्योग धंधों के साथ ही दफ्तर और दुकानें भी खुलने लगी हैं आने वाले दिनों में होटल भी खुले जा रहे हैं। पर्यटन मंत्रालय के सुझावों के अनुसार होटल में कमरा लेने वालों के लिए अब आरोग्य सेतु एप का होना बहुत जरूरी होगा। होटल के कर्मचारियों के पास भी ऐप होनी चाहिए। रोजाना मेहमान व स्टाफ की थर्मल मीटर से बुखार की जांच होगी शारीरिक दूरी के लिए फर्श पर निशान बनाने होंगे।  •  पूरे विश्व के कोरोना मीटर के अनुसार अभी दोपहर 12 बजे तक 4342355 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, 292893 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 1602443 लोग स्वस्थ हो गए हैं। अमेरिका में अब तक 1408636 संक्रमितों की संख्या हो गयी है, 83425 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 296746 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। भारत में अब तक कुल ...